गुड़ामालानी: जूनी उंदरी गांव में रहवासी के घर में लगी अचानक आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
आरजीटी पुलिस थाना क्षेत्र की जूनी उंदरी गांव में रहवासी घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने मंगलवार शाम 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जूनी उंदरी गांव में रहवासी घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहीं निजी स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं तेज हवा होने के चलते आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।