गुड़ामालानी: राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर हुई सड़क दुर्घटना में दो जनों के निधन पर गुड़ामालानी विधायक ने जताया शोक
राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर हुई सड़क दुर्घटना में दो जनों के निधन हो जाने पर गुड़ामालानी विधायक के के विश्नोई ने शोक जताया। विधायक के के विश्नोई ने शनिवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर हुई सड़क हादसे में नेड़ीनाड़ी निवासी मुकेश कुमार व सरली निवासी फुसाराम के असामयिक निधन हो जाने पर पर शोक जताया व सम्बल प्रदान की प्रार्थना की।