थलीसैंण: थलीसैंण में पूर्ति निरीक्षकों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व होटलों का किया निरीक्षण, ₹32,200 के चालान किए
गुरुवार सांय 5 बजे थलीसैण में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व होटलों में निरीक्षण किया गया। थलीसैंण क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शशिबाला रावत व पूर्ति निरीक्षक थलीसैंण सचिन भट्ट द्वारा कुल 17 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिण्डरों के उपयोग पर 32,200 रू का चालान किया गया ।