बिहटा: सिकंदरपुर के पास पिकअप और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर में पिकअप ड्राइवर हुआ घायल
Bihta, Patna | Jun 9, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास पिकअप और गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंसकर घायल हो गया। ग्रामीणों के मशक्कत के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप ड्राइवर की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की जा रही है।