बिहारीगंज: पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया, बेगूसराय ले गई
मधेपुरा के बिहारीगंज में भजन संध्या के दौरान धोखाधड़ी के आरोपी संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय निवासी संतोष पर मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये लेने और कार्यक्रम नहीं कराने का आरोप है। गुप्त सूचना पर नावकोठी पुलिस ने बिहारीगंज पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर बेगूसराय ले गई।