नवाबगंज: बाराबंकी में कांग्रेस की मासिक बैठक, खाद संकट और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन का ऐलान
बाराबंकी के छाया चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस की मासिक बैठक मंगलवार करीब 2 बजे आयोजित हुई। बैठक में सांसद तनुज पुनिया ने खाद, डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोला।उन्होंने कहा कि किसान खाद की कमी और कालाबाजारी से परेशान हैं तथा सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।