संतकबीरनगर के बखीरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक शनिवार दोपहर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 12 बजे टावर पर पहुंचा और घंटों वहीं बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी रही। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।