पंडरिया: प्रभारी कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
04 फरवरी को प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन, कार्ययोजना तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फार्म भरने के संबंध में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ और परियोजना अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए।