पंडरिया: ग्राम दनिया और रणवीरपुर में आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा
पंडरिया विधानसभा के ग्राम दनिया और रणवीरपुर में आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने विधायक भावना बोहरा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद मां शाकम्भरी की पूजा अर्चना कर प्रदेश सहित क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।