बगोदर: बगोदर पुलिस ने ₹1.5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब ज़ब्त की, तस्कर फरार
बगोदर पुलिस ने गुप्त सुचना पर अवैध शराब के खिलाफ कारवाई करते हुए जीटी रोड संतरूपी के पास अवैध शराब लदा पिकअप वैन को जब्त किया।जिसमें विभिन्न ब्रांड शराब को पिकअप वैन में तह खाना में छिपाकर तस्कर बंगाल से बिहार ले जाया रहा था।जिसको पुलिस ने बुधवार की सुबह जब्त कर लिया है।बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुधवार की शाम साढे सात बजे जानकारी दी।