कोरांव: कोरांव बाजार में तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान गिरी दो मंजिला मकान की दीवार, मलबे में दबकर अधेड़ की हुई मौत
कोरांव बाजार में शुक्रवार तड़के तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान की दीवार गिरने से झोपड़ी में सो रहे 54 वर्षीय विजय कुमार की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को भोर में लगभग 3 बजे हुई। विजय कुमार, पुत्र बिहारी सिंह, सुभाष नगर, नगर पंचायत कोरांव, अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक झोपड़ी में रहते थे। उनकी झोपड़ी के दोनों ओर पक्के मकान बने हुए थे।