खंडवा: खंडवा रेस्क्यू ऑपरेशन बना मिसाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SDERF, पुलिस की पीठ थपथपाई
खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र स्थित हांडीकुंड से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां सुक्ता और आवना नदी के बीच बने एक टापू पर फंसे चार युवकों को करीब साढ़े 10 घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।