जिला प्रशिक्षण संस्था डाइट बस्तर में 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। 12 से 16 जनवरी तक चले इस शिविर में बस्तर और कोंडागांव के 67 शिक्षकों ने भाग लिया। 3 योगा ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया।इस दौरान राजेंद्र जोशी, प्रिंसिपल डॉ. दंडसेना और वाइस प्रिंसीपल डॉ. जॉन सर मौजूद रहे। योग शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को स्वस्थ और तनावमुक्त रखना था।