गोरखपुर: बार एसोसिएशन के परिचय समारोह में बोले सीएम योगी, न्याय और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में गोरखपुर बार की भूमिका ऐतिहासिक
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर सिविल कोर्ट और यहां का बार एसोसिएशन न्याय, सत्य और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण की गौरवशाली परंपरा का वाहक रहा है। उन्होंने यह बात बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट), गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह को संबोधित करते हुए कही।