शिवपुरी नगर: फतेहपुर: मासूम बच्ची और महिला के अपहरणकर्ता का हिसाब शुरू, मुख्य आरोपी के बाद ₹5000 का इनामी गुर्गा भी गिरफ्तार
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने अपहरण और जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी आकाश उर्फ विशाल शर्मा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत की गई।