वनखंडी रोड के पास भरे सिलेंडर का ढक्कन खोलते ही लगी भीषण आग, किचन का सामान जला;प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में महिला ग्वालियर रेफर
मुरैना। शहर के बनखंडी रोड से चुंगी नाका रोड के पास स्थित एक मकान में एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग भड़क उठने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घर के किचन का सामान जल गया, वहीं गृहणी गंभीर रूप से झुलस गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना विजेंद्र तोमर के मकान की है।बता दे कि विजेंद्र तोमर की पत्नी रसोई में भरे हुए गैस सिलेंडर का ढक्कन खोल रही थीं, तभी अचानक उसमें आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई।
घटना की सूचना तुरंत डायल 100 को दी गई, जिस पर FRV-04 की टीम तत्परता से मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया।
हादसे के बाद घायल महिला को परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
Morena, Morena | Oct 8, 2026