पटना ग्रामीण: शीशमहल हमाम में दो भाइयों के झगड़े में एक की हत्या, आरोपी भाई गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र के शीशमहल हमाम में 1 फरवरी को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को डंडे से पीट कर घायल कर दिया था, जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी SDPO गौरव कुमार दी है। घटना में प्रयुक्त डंडे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।