कापसहेड़ा: बिजवासन से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक तड़ीपार बदमाश को किया गिरफ्तार, पहले से ही दर्ज है 13 मामले
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक तड़ीपार बदमाश को बिजवासन गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अभिजीत कुमार उर्फ़ लंगड़ा है जो कापसहेड़ा के समालका गांव का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही संगीन धाराओं में 13 मामले दर्ज़ है। आरोपी को इसी साल मई के महीने में साउथ वेस्ट ज़िले के एडिशनल डीसीपी द्वारा 6 महीने के लिए तड़ीपार किया गया था।