एटा: एटा में ग्राम चौकीदारों को मिलीं साइकिलें, एसएसपी ने पुलिस लाइन में बांटीं, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
एटा में ग्रामीण इलाकों की पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में ग्राम चौकीदारों को साइकिलें बांटीं। ये साइकिलें जिले के सभी थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों को दी गईं।इस पहल का मकसद ग्राम चौकीदारों के काम करने की क्षमता और तेजी बढ़ाना है। इससे वे अपने इलाकों में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों और महत्वपूर्ण घटनाओं