तिल्दा: जिले में दिखा ईद का उत्साह:विशेष नमाज अदा कर मुस्लिमों ने मांगी अमन और भाईचारे की दुआ
Tilda, Raipur | Apr 11, 2024 तिल्दा सहित जिले में भी ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को त्योहार की मुबारक बाद दी।बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा। नए कपड़े पहनकर बच्चे भी बड़े-बुजुर्गों के साथ ईद की नमाज पढ़ते नजर आए। सामूहिक रूप से देश में शांति, सुकून और भाईचारा कायम रहने दुआ मांगी।