तिल्दा: जिले में छूटे हुए एवं वंचित महिलाओं के लिए लोक सभा चुनाव के बाद भरे जायेंगे महतारी वंदन योजना के फार्म
Tilda, Raipur | Apr 10, 2024 छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के पहले चरण में 05 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किया गया था। आवेदन से वंचित महिलाओं हेतु दोबारा आवेदन पोर्टल पुनः खोला जाएगा। महतारी वंदन योजना का फार्म भरने से चुके महिलाओं के लिए द्वितीय चरण में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे।