तिल्दा: तिल्दा में कुल्हाड़ी से ग्रामीण पर जानलेवा हमला लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती आरोपी गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Apr 10, 2024 रायपुर की खरोरा थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खरोरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित रामखिलावन वर्मा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।