तिल्दा: मौसम विभाग ने रायपुर सहित 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, तिल्दा व रायपुर सहित जिलेभर में फिर बदला मौसम
Tilda, Raipur | Apr 11, 2024 जिले में सुबह से एक बार फिर तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रायपुर बिलासपुर सहित 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, मुंगेली, राजनांदगांव में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है।