पचपहाड़: भवानीमंडी के जैन समाजजनों ने चातुर्मास के लिए आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज के चरणों में श्री फल किया भेंट
भवानीमंडी के सकल दिगंबर जैन समाज के दर्जनों पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने रविवार को उज्जैन महावीर तपोभूमि में विराजित दिगंबर जैन संत पुष्पदंत सागरजी महाराज के प्रख्यात शिष्य प्रज्ञासागरजी महाराज के श्री चरणों में आगामी चातुर्मास भवानीमंडी में किए जाने को लेकर श्रीफल भेंट किया l इस दौरान दिगंबर जैन मंदिर के घोष, बैंड बाजों के साथ आचार्यश्री के जयकारे लगाए।