पचपहाड़: भवानीमंडी में कपड़े की दुकान में चोरी का आरोपी नौकर गिरफ्तार, 5 घंटे के भीतर माल किया बरामद
भवानीमंडी में पुलिस ने दुकान में कपड़ा चोरी करने के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने बताया कि दुकानदार अदनान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी कपड़े की दुकान से आए दिन कपड़े चोरी हो रहे हैं जिस पर दुकान के नौकर पर ही शंका जाहिर की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी लवेश को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।