अम्बाला: अंबाला में महिला के साथ हाथापाई, घर में घुसे बदमाश ने कहा- पूरी फैमिली को किडनैप करा देंगे
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 हरियाणा के अंबाला में पैसे के लेन-देन के मामले में घर पर बदमाशों को भेज हाथापाई करने और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर किडनैप कराने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत सौंप न्याय की गुहार लगाई है। अंबाला पुलिस ने पंजाब के एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।