अररिया: बसंतपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 10 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 19, 2024 नगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड संख्या 29 में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 10लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. वही सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.