अररिया: जमुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई ने बहन को मारपीट कर किया जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 18, 2024 अररिया के ताराबाडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई ने अपनी बहन नुरेशा खातून को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। जहां डॉ अविनाश कुमार की देखरेख मे महिला का प्रार्थमिक उपचार किया जा रहा है।