अररिया: कोशकीपुर के समीप सिटी रिक्शा पर बैठी एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 18, 2024 अररिया के कोशकीपुर के समीप सिटी रिक्शा पर बैठी महिला को एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जंहा डाॅ अभिनाश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है.