बक्सर: दियारा इलाके के गंगौली में डीएम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | May 11, 2024 जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके गंगोली में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को एक जून को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और मतदान केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहेंगे.