बक्सर: बक्सर स्थित बाजार समिति में डीएम ने किया ईवीएम संग्रहण केंद्र व मतगणना केन्द्र का निरीक्षण
Buxar, Buxar | May 11, 2024 शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने बाजार समिति में अवस्थित ईवीएम संग्रहण केन्द्र स्थल एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम जमा करने हेतु मतगणना दल एवं पुलिस पदाधिकारी के वाहनों की अधिक संख्या में आने को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।