कोल: पीएसी पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की कैंटर की टक्कर से दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 थाना महुआखेड़ा के पीएसी पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कैंटर ने टक्कर मार दी जिसके बाद व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना छर्रा के गांव डोरई निवासी 45 वर्षीय प्रेमपाल अपने गांव से अलीगढ़ निजी कार्य से आए थे। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद वह सड़क किनारे खड़े हो गए तभी कैंटर ने उनको टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।