कोल: थाना नगर कोतवाली के अंतर्गत युवती से जबरदस्ती शादी करने को लेकर दबंगों ने परिवार के साथ की मारपीट,
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 थाना नगरकोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत युवती के पिता ने बताया कि एक लड़का हमारी लड़की से शादी करना चाहता है, लड़का गलत गतिविधि में लिप्त है,जब हमने अपनी बेटी की शादी करने से मना किया तो उक्त लड़के के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ आकर हमारे पूरे परिवार के साथ मारपीट कर डाली, जिसकी शिकायत थाने में की है, पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है