कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को युवक लेकर हुआ फरार, लड़की के पिता ने पुलिस थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर एक लड़का अपने साथ ले गया। इस बात की जानकारी जैसे ही परिवार को हुई तो परिवार ने तत्काल संबंधित थाने में जाकर उक्त लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर लड़के के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।