कोल: एक्सीडेंट में मृत व्यक्ति के शव को डेड बॉडी किट में पैक कर जाँच कराने जिला अस्पताल पहुंचा पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 थाना बन्ना देवी के जिला अस्पताल में एक पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार रात्रि एक एक्सीडेंट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद एक सिपाही मृतक व्यक्ति के शव को डेड बॉडी किट में पैक करने के बाद जांच करने के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले पहुंचा जहां देखकर डॉक्टर दंग रह गए।