ब्रह्मपुर: नैनीजोर के ग्रामीणों का आंदोलन का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, नदी कटाव के अपेक्षित कार्रवाई से परेशान होकर उठाया कदम
गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव और वर्षों से मिल रहे प्रशासनिक आश्वासनों से निराश नैनीजोर के ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार से ही यह धरना शुरू हुआ था जहां ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। गंगा कटाव सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।