खिजरसराय: खिजरसराय और महकार थाना क्षेत्र में एसडीओ और डीएसपी ने 33 बूथों का किया निरीक्षण
नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र के खिजरसराय थाना और महकार थाना क्षेत्र में शनिवार को नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद और नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा 33 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर खिजरसराय बीडीओ, खिजरसराय थाना अध्यक्ष और महकार थाना अध्यक्ष मौजूद थे। बूथ निरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश भी दिया गया है।