विदिशा नगर: कर्मचारियों की मांग: ज्योतिरादित्य सिंधिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज का सरकार करे अधिग्रहण
सन 1956 से संचालित सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टिट्यूट पॉलिटेक्निक कॉलेज का संचालन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संस्थान द्वारा किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसे अनुदान भी दिया जाता है वर्तमान में सात माह से वेतन न मिलने के कारण सोमवार से 120 शिक्षक कार्यालयीन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है,शाम 6 बजे तक उनका धरना प्रदर्शन जारी।