झाझा: घोरपारण जंगल के पास गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jul 14, 2024 जमुई एसपी डाॅ. शौर्य सुमन के दिशा निर्देश पर झाझा एसडीपीओं राजेश कुमार के नेतृत्व में घोरपारण जंगल में दो गांजा तस्कर को 6 किलो 874 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ एसडीपीओ कार्यालय झाझा में एसडीपीओ ने पीसी कर जानकारी दिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चंद्रमंडी थानाक्षेत्र के अमित कुमार और लखीसराय कवैया थानाक्षेत्र के विशाल कुमार के रूप में हुई।