हसनपुर: हसनपुर में गौतम बुद्ध पूर्णिमा जयंती पर प्रकाशित खबरें व्हाट्सएप ग्रुप में डाली, युवक ने जाति सूचक शब्दों का किया प्रयोग
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी युवक ब्रह्मपाल पुत्र जयचंद खड्गवंशी ने व्हाट्सएप ग्रुप में दिनेश पुत्र ओमप्रकाश को जाति सूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने जांच करने के बाद ब्रह्मपाल पुत्र जयचंद रघुवंशी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।