बांसवाड़ा: पर्युषण महापर्व: गांधी मूर्ति चौराहे पर गरबा गायकों की धुन पर थिरके जैन समाज के कदम, डांडिया रास से बिखरा भक्ति रस
जैन समाज का सबसे पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्युषण महापर्व शहर के प्रमुख गांधी मूर्ति चौराहे पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं भक्तिमय डांडिया रास का आयोजन कार्यक्रम में गुजरात से आए प्रसिद्ध गरबा गायक आकाश शर्मा एवं दीपाली पंचाल ने अपनी टीम के साथ सुमधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रांगण धार्मिक तरंगों से गुंजायमान हो उठा।