पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का 80वां जन्मदिवस द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पधर में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही कौल सिंह ठाकुर की दीर्घायु की भी कामना की।