मुशहरी: अहियापूर थाना क्षेत्र में शव मिलने के आठ दिन बाद हत्या का केस दर्ज
अहियापुर के गरहां ओपी क्षेत्र के माहपुर गांव में लीची के पेड़ से लटका मिला राजू कुमार के शव मामले में आठ दिन बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसके पिता शिवहर जिले के तरियानी थाना के कुशहर के रामपुकार महतो ने राजू के साढू मीनापुर के चाको छपरा का रंजय महतो व उसके दोस्त गरहां ओपी के माहपुर के पप्पू कुमार को नामजद किया है.