मुशहरी: शहर में मैट्रिक परीक्षा केंद्र के बाहर आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हुई बेहोश
जिले में मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राएं अचानक बेहोश हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में छात्राओं का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद उन्होंने कॉलेज कैंपस में लगे नल से पानी पिया था। इसके बाद आधे रास्ते में वो सभी बेहोश हो गई।