मुशहरी: समस्तीपुर के सजायाफ्ता बंदी की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी सजायाफ्ता बंदी राम अवतार सहनी की बुधवार सुबह साढ़े दस बजे एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह किडनी रोड से ग्रसित था। स्थिति गंभीर होने पर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से उसे बीते 18 फरवरी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया था। मौत के बाद मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंदी के शव की समीक्षा की गई