डुमरांव: टीआरई 4.0 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर पूर्व मंत्री का सरकार पर हमला, व्यवहार बताया शर्मनाक
Dumraon, Buxar | May 20, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे नया भोजपुर पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक ददन यादव ने बुधवार को राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। पूर्व मंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीआरई 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।