जशपुर: खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, हर सप्ताह टेस्ट लेने के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, छात्रावास व्यवस्था और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की