चीनोर: कावड़ यात्रा को लेकर गोलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक, आयोजन समिति ने सौंपी जिम्मेदारियां
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण माह मे नगर के श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारीयां तेजी से जा रही है। 23 अगस्त रविवार को होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर गोलेश्वर महादेव मंदिर पर एक बैठक हुई।