विकास खण्ड सरदारनगर के प्राथमिक विद्यालय टेलहनापार में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्तित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों द्वारा अतिथियों के स्वागत में प्रस्तुत आदियोगी डांस से हुआ।