कोरबा: कोरबा में बाइक के अंदर घुसा कोबरा सांप, मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू
Korba, Korba | May 1, 2026 मौसम में बदलाव के साथ जिले में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमों को सक्रिय रहना पड़ रहा है। इसी क्रम में सर्प विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने कई स्थानों पर रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। ताजा मामले में एक जहरीला कोबरा बाइक के अंदर घुस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टीम पहुंची